{"_id":"906457dc021809e905346f293f883f65","slug":"hemkund-sahib-yatra-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब में मशीनरी तेज, लेकिन हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब में मशीनरी तेज, लेकिन हो सकती है परेशानी
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Mon, 16 Sep 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
21 सितंबर से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू कराने की घोषणा के बाद सरकारी मशीनरी भी हरकत में आ गई है। रविवार को जल संस्थान ने यात्रा के पहले पड़ाव गोविंदघाट, गुरुद्वारे में पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।
गुरुद्वारे में एक इंच की पेयजल लाइन जोड़ दी गई है। लोक निर्माण विभाग के साथ गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कार सेवक गोविंदघाट से गुरुद्वारे तक करीब 500 मीटर बह चुकी सड़क के निर्माण में जुट गए हैं। अभी सिर्फ पगडंडी के सहारे गुरुद्वारे तक आवाजाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें, जान हथेली पर रखकर जाएं हेमकुंड साहिब
Trending Videos
यहां चार मीटर चौड़ा पैदल मार्ग बनाया जा रहा है। लोनिवि अलकनंदा नदी पर बनाए गए वैकल्पिक पैदल पुल की खामियों को दूर करने में जुट गया है। गुरुद्वारे के आठ कमरों की साफ-सफाई का कार्य भी अंतिम चरण में है। लेकिन गुरुद्वारे तक पहुंचने वाले पैदल रास्तों, दुकानों, कार पार्किंग में अभी भी टनों मलबा पड़ा है।
दुकानों में मलबे के साथ रसद व अन्य सामान के दबे होने से वातावरण में दुर्गंध फैल रही है।
पैदल पुल से हो सकती है दिक्कत
16/17 जून के जलप्रलय में गुरुद्वारे से हेमकुंड साहिब को जाने वाला पैदल पुल बह गया था। अब लोनिवि द्वारा यहां वैकल्पिक पुल निर्माण किया गया है। पुल रस्सी, लकड़ी की बल्लियों के सहारे बनाया गया है। लेकिन यात्रा शुरू होने पर यह पुल दगा दे सकता है।
पढ़ें, केदारनाथः जलप्रलय के बाद अब बर्फ बरपाएगी कहर
पुल में खच्चरों, तीर्थयात्रियों की आवाजाही होने से पुल के टूटने का खतरा है। पुल के दोनों ओर अभी लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मदन सिंह ह्यांकी का कहना है कि वैकल्पिक पुल को दुरुस्त किया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से पूर्व पुल को मजबूत स्थिति में लाया जा रहा है।
फोन कर पूछ रहे यात्रा का अपडेट
हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने की घोषणा से तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों में उत्साह है। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि पंजाब, दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, पौंटा साहिब, चंडीगढ़ आदि जगहों से तीर्थयात्री टेलीफोन कर यात्रा शुरू होने के बारे में पूछ रहे हैं। यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने 21 सितंबर को भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई है।रही थी।