{"_id":"6a23f97dc02188c93e0856c9","slug":"demands-of-ex-servicemen-and-veer-naris-forwarded-to-the-8th-pay-commission-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124173-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 8वें वेतन आयोग को भेजी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 8वें वेतन आयोग को भेजी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 06 Jun 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने तहसील प्रशासन के माध्यम से आयोग को भेजा मांगपत्र
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के अध्यक्ष को मांगपत्र भेजकर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की विभिन्न मांगों को आयोग की अनुशंसाओं में शामिल करने का आग्रह किया है। समिति ने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से आयोग को लिखित रूप में मांगपत्र भेजा है।
समिति ने मांगपत्र में ओआरओपी की विसंगतियां दूर कर सेम रैंक, सेम पेंशन व्यवस्था पूरी तरह लागू करने, सैनिक पेंशन को अंतिम वेतन का 70 प्रतिशत करने, जेसीओ व अन्य रैंकों के लिए मिलिट्री सर्विस पे (एमएसपी) 15,500 रुपये प्रतिमाह करने, वीर नारियों को 100 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन देने और ईसीएचएस को पूरी तरह कैशलेस बनाने की मांग की है।
इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों के लिए घर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, दिव्यांगता पेंशन में समान लाभ देने, महंगाई राहत को डीए के बराबर बिना देरी के लागू करने और सीएसडी सुविधाओं में सुधार और खरीद सीमा बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन
समिति ने पूर्व सैनिकों के लिए नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण, मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, वन रैंक, वन अलाउंस लागू करने, जोखिम भत्तों को पेंशन से जोड़ने, पेंशन कम्यूटेशन की समय सीमा 12 वर्ष करने और 8वें वेतन आयोग में पूर्व सैनिकों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग भी रखी है। कहा कि 7वें वेतन आयोग में सैनिकों के साथ न्याय नहीं हुआ और उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग सैन्य सेवाओं की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अलग डिफेंस पे मैट्रिक्स का प्रावधान करेगा।
मांगपत्र सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, जीत सिंह, गोपाल सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, ओम प्रकाश, चंद्रमोहन सिंह, मोहन सिंह नेगी, आनंद सिंह शामिल रहे।

Trending Videos