सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Streetlights remained off on Kala Road

Pauri News: काला रोड पर बंद रहीं स्ट्रीट लाइटें

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 27 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Streetlights remained off on Kala Road
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के काला रोड पर बुधवार सुबह स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चारधाम यात्रा के चलते इन दिनों इस मार्ग पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गुरुद्वारा आने-जाने वाले श्रद्धालु भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।
Trending Videos

रोज मॉर्निंग वॉक करने वाले स्थानीय निवासी साकेत, नंदू और अख्तर ने बताया कि गर्मियों में उनका समूह सुबह जल्दी टहलने निकलता है। बुधवार को सड़क पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से रास्ते में अंधेरा मिला जिससे आने-जाने में परेशानी हुई। उन्होंने नगर निगम से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नियमित रखने की मांग की जिससे सुबह और देर शाम इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। शिकायत मिलने पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed