सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Daughters-in-law brought from Nepal will not be able to become voters.

Pithoragarh News: नेपाल से लाई गई बहुएं नहीं बन सकेंगी मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Daughters-in-law brought from Nepal will not be able to become voters.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने नेपाल से विवाह कर लाई गई बहुओं और उनके परिजनों की मुश्किल बढ़ा दी है। भारतीय नागरिकता न मिलने से नेपाली बहुओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा। ऐसे में जिले भर में करीब डेढ़ हजार से अधिक नेपाली बहुओं को भारत से रिश्ता जोड़ने के बाद भी मतदान से वंचित होना पड़ेगा।
Trending Videos

विभिन्न संगठनों के लोग व्यापारी दीपक जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम योगेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से रोटी-बेटी के रिश्ते रहे हैं। जिले के कई लोगों का नेपाल से विवाह हुआ है। वर्तमान में जिले में बड़ी संख्या में नेपाल से बहुएं लाई जा रही हैं। भारत के साथ रिश्ते जोड़ने के बाद भी उनका न तो आधार कार्ड बन रहा है और ना ही कोई अन्य दस्तावेज। उन्होंने कहा कि जिले में एसआईआर शुरू होना है। ऐसे में नेपाल से लाई गई बहुओं को भारतीय नागरिकता न मिलने और अन्य दस्तावेज न बनने से उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में करीब डेढ़ हजार से अधिक विवाहिता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित हो जाएंगी। उन्होंने एडीएम से इस मामले में केंद्र सरकार से वार्ता कर उचित हल निकालने की मांग की। एडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए सरकार से मिले दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। सरकार इस मामले में जो भी दिशा-निर्देश देगी, उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed