सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doppler X-ray machine will soon be installed in the district hospital

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में जल्द लगेगी डॉप्लर एक्सरे मशीन

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Doppler X-ray machine will soon be installed in the district hospital
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही अस्पताल में डॉप्लर एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। इससे गले, नाक और कान (ईएनटी) से संबंधित कई जांचें अस्पताल में ही संभव हो सकेंगी।

वर्तमान में ईएनटी संबंधी कई जांचों के लिए मरीजों को हल्द्वानी समेत अन्य बड़े अस्पतालों या निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है। डॉप्लर एक्सरे मशीन की स्थापना के बाद ऐसी जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी और मरीजों को जिले में ही जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, औसतन 10 मरीज प्रतिदिन इन बीमारियों से पीड़ित होकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मशीन से ईएनटी विभाग की जांच क्षमता में वृद्धि होगी जिससे चिकित्सकों को रोगों के निदान में अधिक सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके आधार पर मरीजों का बेहतर इलाज भी संभव हो पाएगा। डॉप्लर एक्सरे मशीन लगने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। जांच के लिए बाहर जाने में लगने वाला समय और आर्थिक खर्च दोनों कम होंगे। साथ ही अस्पताल से अन्य केंद्रों के लिए रेफरल मामलों में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos


कोट डॉप्लर एक्सरे मशीन स्थापित होने के बाद गले, नाक और कान संबंधी जटिल बीमारियों की जांच अस्पताल में ही की जा सकेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और मरीजों को अधिक सुविधाजनक उपचार उपलब्ध होगा। मशीन की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। - डॉ. देवेश चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed