सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Construction material spread on the road, road blockade

Rishikesh News: सड़क पर फैली निर्माण सामग्री, लगा लंबा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 02 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Construction material spread on the road, road blockade
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के वार्ड नंबर चार में भूतनाथ मंदिर गेट से बाघखाला तक लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की ओर से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। विभाग की ओर से सड़क के दोनों ओर निर्माण सामग्री बिखेर देने से मार्ग संकरा हो गया है। नतीजा मात्र 50 मीटर की सड़क पर घंटों जाम लग रहा है।


चारधाम यात्रा इन दिनों पीक पर है। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ कई गुना बढ़ गई है। अधिकांश पर्यटक मुनि की रेती से लक्ष्मणझूला जाने के लिए जानकी सेतु का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकी सेतु से बाघखाला और लक्ष्मणझूला की ओर जाने वाला यह मार्ग प्रमुख है। इसी रूट से नीलकंठ धाम जाने वाले श्रद्धालु भी गुजरते हैं। लोनिवि की ओर से भूतनाथ मंदिर गेट से बाघखाला तक इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम चल रहा है। ठेकेदार ने रेत, बजरी और टाइल्स का ढेर सड़क के दोनों ओर लगा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


इससे पहले से संकरी सड़क और पतली हो गई। वाहनों के क्रॉस करने की जगह नहीं बची। स्थानीय नागरिक भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि लोनिवि की उदासीनता के कारण 50 मीटर की दूरी तय करने में पर्यटकों को घंटों लग रहे हैं। यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोग रोज परेशान हो रहे हैं।



यात्रा सीजन को देखते हुए निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से करना चाहिए था। रात में काम कर या सामग्री को एक तरफ रखकर ट्रैफिक सुचारू रखा जा सकता था, लेकिन विभाग व्यवस्था बनाने के बजाय लोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने लोनिवि से तुरंत सड़क से निर्माण सामग्री हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। साथ ही चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान दिन में काम रोककर रात में कार्य कराने की मांग उठाई है।

---



कोट

मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया जाएगा।



- साहब सिंह सैनी, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed