सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers will receive fertilizers on credit at the Sugarcane Committee, just as before

Roorkee News: गन्ना समिति में किसानों को पहले की तरह उधार में मिलेंगे उर्वरक

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers will receive fertilizers on credit at the Sugarcane Committee, just as before
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर में अब समिति के सदस्य किसानों को पहले की तरह ऋण पर उर्वरक मिलेंगे। समिति प्रबंधन ने किसानों को आ रही समस्याओं को देखते हुए इस बाबत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया था। स्वीकृति मिलने के बाद अब व्यवस्था लागू कर दी गई है।
Trending Videos




पिछले दिनों सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर में उर्वरक वितरण को लेकर लगे आरोपों के बीच गन्ना एवं चीनी आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने समिति में ऋण सीमा के अनुसार उर्वरक के वितरण पर रोक लगाने और किसानों को अधिकतम 5 बैग यूरिया व 2 बैग डीएपी उपलब्ध कराए जाने के आदेश जारी किए थे। समिति अपने सदस्य किसानों को उधार पर उर्वरक उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेराई सत्र के दौरान गन्ना भुगतान के समय समिति किसानों के भुगतान से इस ऋण की वसूली करती है। उधार उर्वरक मिलने पर रोक से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए 23 अप्रैल को समिति चेयरमैन अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में ऋण सीमा के तहत किसानों को उधार में उर्वरक उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव पारित कर गन्ना आयुक्त को भेजा गया था। चेयरमैन ने गन्ना आयुक्त से भी मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रमिंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को अब पूर्व की भांति उधार में उर्वरक मिल सकेंगे। हालांकि फिलहाल उर्वरक की मात्रा को नियंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed