सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Haridwar and Pauri Garhwal Win Titles in Rugby

Roorkee News: रग्बी में हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल ने जीता खिताब

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Haridwar and Pauri Garhwal Win Titles in Rugby
राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी - स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। जहां राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम स्थान से खिताब अपने नाम किया।




प्रतियोगिता के परिणामों में बालिका वर्ग में पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि उत्तरकाशी दूसरे और टिहरी गढ़वाल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग में हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। चमोली ने द्वितीय और उत्तरकाशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग एवं उप जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक एवं कोच संदीप सैनी, निशु कुमार और दीपक सैनी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सभी कोचों एवं अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा, फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चैरब जैन, डॉ. सोमदत्त सैनी, उत्तराखंड शूटिंग बॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सूरज रोड और स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय शाह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Trending Videos


अंत में उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह एवं फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने सभी अतिथियों, कोचों, खिलाड़ियों, रेफरी, स्वयंसेवकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed