{"_id":"6a1585e79dab3d2ff7098db9","slug":"the-capacity-of-the-cowshed-will-be-increased-from-50-to-150-roorkee-news-c-5-1-drn1027-980543-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गोसदन की क्षमता 50 से बढ़ाकर की जाएगी 150","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गोसदन की क्षमता 50 से बढ़ाकर की जाएगी 150
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीडीओ ने सालियर में बनाए जा रहे गोसदन की क्षमता को 50 से बढ़ाकर 150 किए जाने की बात कही है। फिलहाल 50 गायों के लिए गोसदन बन चुका है जिसके संचालन की तैयारी की जा रही है। वहीं, इसका आकार और क्षमता बढ़ाने के लिए 1.70 करोड़ की डीपीआर नगर निगम पहले ही शासन को भेज चुका है। बजट मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
प्रस्तावित योजना के तहत यहां करीब एक एकड़ भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त गोसदन का निर्माण किया जाएगा जिसमें पशुओं के रहने, चारे-पानी, उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही बीमार और घायल पशुओं के उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है।
मंगलवार को सीडीओ हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने नगर निगम की सालियर स्थित भूमि में बने गोसदन का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने 150 गायों तक रखने के हिसाब से गोसदन को विस्तार देने की बात कही है। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि निर्देशानुसार गोसदन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
चिंता : हर माह करनी होगी पांच लाख की व्यवस्था
गोसदन शुरू करने से पहले बेजुबानों के खाने-पीने और अन्य सुविधाओं पर होने वाला खर्च चिंता का कारण बना है क्योंकि पूरी क्षमता के साथ गोसदन के संचालन पर हर माह कम से कम पांच लाख के खर्च का अनुमान लगाया गया है। उनके प्रतिदिन चारे के साथ ही बिजली आदि का भी खर्च होगा। ऐसे में अब नगर निगम एनजीओ के माध्यम से गोसदन के संचालन पर विचार कर रहा है।

Trending Videos