{"_id":"6a1c869b77c796491e0b55a9","slug":"young-man-eating-chowmein-subjected-to-frenzied-knife-attack-roorkee-news-c-5-1-drn1027-985040-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चाऊमीन खा रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चाऊमीन खा रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाऊमीन खा रहे 24 साल के मजदूर पर तीन युवकों ने चाकू से छाती, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर शनिवार शाम ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर होने पर हमलावर घटनास्थल पर आ रहे लोगों को देखकर वहां से फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देख उसे दून रेफर कर दिया गया। वहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
रुड़की कोतवाली को सुरेश निवासी ढंडेरा ने तहरीर देकर बताया कि 24 साल का पुत्र राहुल पेशे से मेहनत मजदूरी करता है। वह शनिवार शाम छह बजे क्षेत्र में एक दुकान पर चाऊमीन खा रहा था। तभी तीन युवक धारदार हथियार लेकर पुत्र के पास पहुंचे और गाली-गलौज कर पुत्र पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। पुत्र की छाती, पेट और शरीर के अन्य स्थानों पर चाकू लगे जिससे वह लहूलुहान होकर अधमरी अवस्था में घटनास्थल पर गिर गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खुद को क्षेत्र के लोगों से घिरता देख हमलावर धारदार हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने घायल को पहले तो देहरादून रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो अब एम्स में घायल का उपचार चल रहा है। परिवार के मुताबिक अब भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने अभिषेक निवासी रुड़की समेत तीन हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos