सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Construction of badminton court begins at Bouradi Stadium

Tehri News: बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 27 May 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Construction of badminton court begins at Bouradi Stadium
विज्ञापन
नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में 71 लाख रूपये की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग को अगले नौ माह के अंतर्गत बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने हवन यज्ञ कर बैडमिंटन कोर्ट कार्य का शिलान्यास किया। पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि टिहरी में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। बैडमिंटन कोर्ट बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। प्रयास रहेगा कि इसका संचालन खेल में रूचि रखने वालों को दिया जाए जिससे अगले 10 साल के भीतर टिहरी से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी तैयार हो सकें। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि सिंगल बैडमिंटन कोर्ट के साथ दो टॉयलेट भी इसमें बनाए जाएंगे। इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग के ईई बृजेश गुप्ता, ईओ वासुदेव डंगवाल, सभासद प्रवेश चौहान, प्रकाश राणा, कुशला उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed