सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kafku Chauhan's painting unveiled

Tehri News: कफ्कू चौहान की पेंटिंग का किया अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Kafku Chauhan's painting unveiled
विज्ञापन
नई टिहरी। कफ्फू सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज उप्पू में पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान का शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष चौहान ने विद्यालय में वीर योद्धा कफ्फू सिंह चौहान की पेंटिंग का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि वीर कफ्फू सिंह चौहान 16वीं सदी में उप्पू गढ़ के महान गढ़पति हुए हैं। उन्होंने अपनी प्रजा की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष कर वीरगति प्राप्त की। इस दौरान अभिभावकों ने जर्जर हो चुके विद्यालय के मुख्य गेट का नव निर्माण करने सहित कई मांगों के संबंध में उन्हें मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. मुकेश शर्मा, ग्राम प्रधान महावीर चौहान, विकास गुसाईं, सदस्य क्षेत्र पंचायत सरिता नेगी, विक्रम राणा आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos

.................


सीएमओ ने कर्मचारियों को दिए निर्देश

थत्यूड़ (टिहरी)। सीएमओ डॉ़ श्याम विजय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी, आयुष बिग, आपातकालीन कक्ष, औषधि वितरण, लैब, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी के प्रभारी अधिकारी डॉ. आकाश को अस्पताल की मिली खामियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए और अस्पताल में आए कई मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं के बारे पूछा। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीश कुमार, सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेमराज भट्ट, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विनोद राणा ने सीएमओ से कर्मचारियों के समय से अस्पताल न पहुंचने की शिकायत की। इस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को समस्त स्टॉप को समय से अस्पताल आने के निर्देश देने को कहा। उन्होंने सीएमओ से अस्पताल में रिक्त पदों के साथ रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित करने की मांग उठाई। सीएमओ ने आश्वासन दिया नये डॉक्टर की नियुक्ति होते ही खाली पड़े पदों तैनाती की जाएगी। कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। इस मौके पर फूलदास भारती, सुधीर लेखवार, अर्जुन, आशीष रांगड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed