{"_id":"6a158a34b6815bd9310ab228","slug":"nival-village-high-school-awaits-intermediate-status-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119123-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: इंटर का दर्जा मिलने की राह ताक रहा हाईस्कूल निवाल गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: इंटर का दर्जा मिलने की राह ताक रहा हाईस्कूल निवाल गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 26 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगल के रास्ते सात किमी पैदल चलने को मजबूर हैं विद्यार्थी
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के हाईस्कूल निवाल गांव का इंटर स्तर पर उच्चीकरण की मांग वर्षों बाद भी परवान नहीं चढ़ पा रही है। अभिभावक लंबे समय से विद्यालय को इंटर कॉलेज का दर्जा देने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन शासन स्तर पर मामला गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण स्थानीय लोगों में रोष है। उच्चीकरण न होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आसपास इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण उन्हें 11वीं-12वीं की पढ़ाई के लिए प्रतिदिन सात किमी दूर थाती बूढ़ाकेदार इंटर कॉलेज का रुख करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष 2006 में निवाल गांव में हाईस्कूल की स्थापना की गई थी। वर्तमान शैक्षिक सत्र में विद्यालय में कक्षा नौ और दस में करीब 95 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। निवाल गांव के अलावा मेड, मरवाड़ी और आगर गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2015 से क्षेत्र के लोग विद्यालय के इंटर स्तर पर उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं।
अभिभावकों का कहना है कि आसपास इंटर कॉलेज की सुविधा नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए सात किमी दूर थाती बूढ़ाकेदार जाना पड़ता है। जंगल के रास्ते से प्रतिदिन करीब 14 किमी का पैदल आवागमन करना आसान नहीं है। दूरी अधिक होने और सुरक्षा कारणों के चलते कई अभिभावक छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के लिए इतनी दूर नहीं भेज पाते जिससे कई छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित रह जाती हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी बाबन सिंह बिष्ट, सूरत सिंह, भरत सिंह पंवार, लुदर सिंह गुनसोला, राजपाल सिंह पंवार का कहना है कि क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा को देखते हुए निवाल हाईस्कूल का जल्द इंटर स्तर पर उच्चीकरण किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद शासन स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं होना निराशाजनक है। इंटर पर उच्चीकरण करने के लिए विद्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है।
निवाल गांव हाईस्कूल के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी जिनका निराकरण कर दोबारा से भेज दिया गया है। उच्चीकरण मामले में अंतिम निर्णय शासन स्तर पर ही लिया जाना है।
- वीपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक टिहरी

Trending Videos