{"_id":"6a173e3f119d0604720a6cf6","slug":"hopes-of-a-bus-stand-in-jaspur-have-risen-with-a-corporation-board-installed-on-the-land-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-143573-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जसपुर में बस अड्डे की उम्मीदें बढ़ीं, भूमि पर लगा निगम का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जसपुर में बस अड्डे की उम्मीदें बढ़ीं, भूमि पर लगा निगम का बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 28 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर। रोडवेज बस अड्डा के लिए आवंटित भूमि को उत्तराखंड परिवहन निगम ने कब्जे में लेकर अपना बोर्ड लगा दिया। निगम की इस कार्रवाई से योजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला की मांग पर शासन ने गांगूवाला में 0.7370 हेक्टेयर भूमि बस अड्डा के लिए आवंटित की है।
बुधवार को अफसरों ने जेसीबी मशीन के माध्यम से मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य भी किया। बस अड्डा के लिए संकेत का बोर्ड भी लगवाया गया। योजना के तहत चिह्नित भूमि जसपुर-काशीपुर-अफजलगढ़ के मुख्य मार्ग से दक्षिण दिशा में 120 मीटर की दूरी पर है जो नगर के बीच और वार्ड 15 में आती है। भूमि गांगूवाला में सड़क से लगी है और बस अड्डे के लिए प्रयुक्त है।
इनसेट-
मूलभूत सुविधाएं न होने से अभी भूमि पर बसों का रुकना संभव नहीं है। फिलहाल भूमि परिवहन विभाग के नाम हो गई है जिसे कब्जे में लेकर विभाग का बोर्ड लगाया गया है। बुधवार को मार्ग के गड्ढे भी भरवाए गए हैं। आगे की कार्रवाई गतिमान है।
विज्ञापन
-राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम
इनसेट-
रोडवेज बस अड्डा के लिए गंगूवाला में परिवहन विभाग को निशुल्क भूमि स्थानांतरित हो गई है। बजट के लिए योजना की डीपीआर और नक्शा तैयार कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है ताकि बस अड्डे को धरातल पर उतारा जा सके।
-विनय रूहेला, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग

Trending Videos