सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar News Golden History of Arun Vihar

अरुण विहार का स्वर्णिम इतिहास, जहां हर राह गाता है शौर्य पराक्रम की गाथा

ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 01:48 PM IST
Gautam Buddha Nagar News Golden History of Arun Vihar
यूं तो अरुण विहार शहर का एक हिस्सा है, लेकिन असल में यह वीर सैनिकों की शौर्य गाथा को समेटे हुए है। जहां का नाम ही देश के बलिदानों के नाम से हैं। यहां की भूमि शहीद अरूण खेत्रपाल, कैप्टन शशिकांत, कैप्टन विजयंत थापर की यादों को संजोए हुए हैं। अब आरडब्ल्यूए ने मांग की है कि बॉटनिकल गार्डन का नाम बदलकर कारगिल मेट्रो स्टेशन के नाम पर रखने का प्रस्ताव प्रशासन के समझ रखा है।

अरुण विहार आरडब्ल्यूए चेयरमैन कर्नल (सेवानिवृत) प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 28, 29 और 37 में पांच हजार परिवार, करीब 25 हजार की आबादी वाले अरूण विहार का नाम अरूण विहार का नाम अरुण खेत्रपाल के नाम पर पड़ा था। उन्होंने 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध में सिर्फ 21 साल की अवस्था में ही पाकिस्तान के रेजिमेंट को मात दे दी थी। यही कारण रहा कि युद्ध में एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में शामिल होने से बच गया, यह बात खुद पाकिस्तान की सेना का नेतृत्व कर रहे दो कर्नल ने अपनी किताब में लिखी है।

अब समझते हैं क्या कहती हैं अरुण विहार की गलियां

कैप्टन शशिकांत शर्मा की याद में बना है शशि चौक
5 अक्टूबर 1998 को देश के लिए शहादत देने वाले शशिकांत शर्मा के नाम पर सेक्टर-37 स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास शशि चौक बना है, जो उनके शौर्य की गाथा याद दिलाता है। उन्हें सेना मेडल , वीरता पदक, अति वीरता पदक भी मिल चुका है।

कैप्टन विजयंत थापर के नाम से है शहर का चर्चित सेक्टर-18 मार्ग
सेक्टर 18 से बॉटनिकल मार्ग कैप्टन विजयंत थापर मार्ग के नाम से जाना जाता है। कैप्टन विजयंत थापर 2 राजपूताना राइफल्स में शामिल थे, उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थ। महज़ 22 वर्ष की आयु में, मातृभूमि की रक्षा करते हुए वे 28 जून 1999 को वीरगति को प्राप्त हुए थे।
चमेली मार्ग को शहीद मेजर उदय सिंह ने कान रखने का रखा प्रस्ताव

बता दें, आरडब्ल्यूए की जनसंपर्क प्रतिनिधि अनीता अरोड़ा ने बताया कि 2003 में राजौरी में शहीद हुए मेजर उदय सिंह ने नाम पर अरुण विहार के चमेली मार्ग में सात साल पहले रोड बननी थी, लेकिन वह अभी भी लंबित है, इसका प्रस्ताव आरडब्ल्यूए की ओर से प्राधिकरण व प्रशासन के समझ रखा गया था। उन्हें 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा था।

बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को कारगिल मेट्रो का नाम रखने का गवर्नर से किया आग्रह
आरडब्ल्यूए चेयरमैन प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आरडब्ल्यूए की ओर से सभी की सहमति के बाद यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन का नाम कारगिल मेट्रो स्टेशन करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसकी कॉपी प्राधिकरण व स्थानीय प्रशासन को भी सौंपी गई है।
1971 के युद्ध में गोले दागने वाला तोप अरुण विहार में बना प्रतीक चिह्न

अरुण विहार के आर्मी पब्लिक स्कूल में एक युद्ध तोप बतौर प्रतीक चिह्न रखा हुआ है। असल में इस तोप का उपयोग 1971 में भारत पाकिस्तान के युद्ध में गोले दागने के लिए लाया गया था। युद्ध के बाद उस तोप को यहां पर विरासत और एक स्मृति के रूप में रखा गया है।

क्या बोले वीर बलिदानों के परिवार
हम बेहद गर्व महसूस करते हैं कि सरकार ने हमारे बड़े भाई कैप्टन शशिकांत शर्मा के नाम पर चौक व राह बनाई गई -डॉ. नरेश शर्मा

हमारे बड़े भाई अरुण खेत्रपाल के नाम पर अरुण विहार का नाम पड़ा, उनका नाम हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा -मुकेश खेत्रपाल

मेरा बेटा देश के लिए लड़ा, आज का युवा उनसे प्रेरित होकर देश के लिए समर्पित हो, इसके लिए उनके नाम पर स्मृति चिह्न बना, यह गर्व का विषय है -कर्नल वीरेंद्र नाथ थापर

हमनें कर्नल कुमार किशोर सिंह के शहीद बेटे मेजर उदय सिंह के नाम पर चमेली मार्ग का नाम रखने का प्रस्ताव रखा, जो अभी प्रशासन स्तर पर अटका है -अनीता अरोड़ा, जनसंपर्क अधिकारी, आरडब्ल्यूए, अरुण विहार

हमनें सभी की सहमति के साथ यूपी की गवर्नर को पत्र लिखकर बॉटनिकल गार्डन का नाम कारगिल मेट्रो स्टेशन के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा है -कर्नल प्रशांत गुप्ता, चेयरमैन, आरडब्ल्यूए, अरुण विहार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने हजरतगंज में चलाया अभियान

12 Jun 2026

VIDEO: कन्वेंशन सेंटर के पास डिब्बे में मिली 7 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस ने संरक्षण में लिया

12 Jun 2026

VIDEO : चलती ट्रेन में चढ़ते समय दंपति फिसले, पति की मौत, पत्नी गंभीर

12 Jun 2026

Ujjain News: भांग का शृंगार, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से सज गए बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म; जयकारों से गूंजा मंदिर

12 Jun 2026

स्कैप कारोबारी से 10 लाख की ठगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

12 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: जसपुर विधायक से मिले बिना गढ़ीनेगी रवाना हो गए चेयरमैन अभिषेक सुखीजा

VIDEO: सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास पर सरपट दौड़े वाहन, सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

12 Jun 2026
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मकान से 15 लोगों को निकाला सुरक्षित; VIDEO

11 Jun 2026

कमलेश के परिजनों से मिलने जा रहे मुकेश साहनी को पुलिस ने रोका; VIDEO

11 Jun 2026

प्रेम प्रसंग में युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे बाद उतरी; VIDEO

11 Jun 2026

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में घर से बुलाकर की थी समासिंह की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

11 Jun 2026

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, VIDEO

11 Jun 2026

विधायक पार्षद संग धरने पर बैठे, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

11 Jun 2026

मुजफ्फरनगर: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

11 Jun 2026

VIDEO: जंगल में मिला युवक का जला हुआ शव, बीते दिन काम के लिए घर से निकला था युवक

11 Jun 2026

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हंगामा

11 Jun 2026

जाजमऊ हाईवे पर धू-धूकर जला डंपर, दो घंटे लगा जाम

11 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले में बाहर झमाझम बारिश, पटेल मंडप में बॉलीवुड नाइट

11 Jun 2026

बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अधिकारियों संग बैठक की, अघोषित कटौती रोकने को कहा

11 Jun 2026

Dehradun: रामदास अठावले ने की प्रेसवार्ता, चुनाव को लेकर जानिए क्या कहा?

11 Jun 2026

कानपुर: बाढ़ से बचाव कार्य का 37वीं वाहिनी पीएसी ने किया अभ्यास

11 Jun 2026

फरीदाबाद में बिजली समस्या से जूझ रहे कई इलाकों के लोग

11 Jun 2026

Dhamtari : एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी हुआ फरार, एसपी ने 4 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी को किया निलंबित

11 Jun 2026

फरीदाबाद में बिजली संकट, लिफ्टों में 45 मिनट तक फंसे रहे बुजुर्ग और बच्चे

11 Jun 2026

VIDEO: तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

11 Jun 2026

लकड़ी के सहारे चल रहा खराब हैंडपंप, गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीण परेशान; VIDEO

11 Jun 2026

राहत शिविर, रेस्क्यू ऑपरेशन और फ्लैश फ्लड का पूर्वाभ्यास; VIDEO

11 Jun 2026

गंगा कटान रोकथाम को लेकर किसानों का धरना जारी, मिट्टी भरी बोरियां डालने पर विरोध; VIDEO

11 Jun 2026

युवक ने जहर खाने से पहले बेटे के साथ बनाई वीडियो, माैत; VIDEO

11 Jun 2026

थाना परिसर में पहुंचकर समर्थकों के साथ जातिगत गाने पर बनाई रील, एसपी ने बैठाई जांच; VIDEO

11 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed