Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
One person killed, two seriously injured in bloody clash between two groups in Panipat after Bakrid
{"_id":"6a1963901afe1353b304d399","slug":"video-one-person-killed-two-seriously-injured-in-bloody-clash-between-two-groups-in-panipat-after-bakrid-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में बकरीद के बाद रात को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में बकरीद के बाद रात को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, दो गंभीर
विद्यानंद कॉलोनी में पुरानी रंजिशन बकरीद के बाद वीरवार रात करीब पौने नौ बजे दो पक्षों में चाकू और तेजधार हथियार चले। इसमें जुनैद की मौत हो गई जबकि इसके दो साथियों समेत चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के मरने वाला दोनों घायल एक ही परिवार से हैं। वे बकरीद मनाने के बाद रात को एक साथ घूमने निकले थे। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना पुलिस चांदनी बाग पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विद्यानंद कॉलोनी के जुनैद, मेहताब और सईद वीरवार देर रात को घूमने के लिए निकले थे। दूसरे पक्ष के लोग पिछले कुछ समय से किसी बात पर रंजिश पाले हुए थे। रात करीब नौ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। उनके बीच विवाद बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे लाठी-डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। जुनैद, मेहताब और सईद को छाती और पेट में चाकू लग गए। इसमें दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। जुनेद, मेहताब और सईद खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। हमलावर मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। मेहताब और सईद का आईसीयू में दाखिल किया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना चांदनी बाग पुलिस इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात को शव को शवगृह में रखवा दिया है। अधिकारियों ने मामले की नजाकत को देखते हुए कॉलोनी में पुलिस तैनात कर दी। चांदनी बाग थाना के प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक जल्द ही पहुंच जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।