{"_id":"6a23f667ac809768b5060c61","slug":"video-dc-gandharva-rathore-sought-an-updated-report-from-officials-regarding-the-progress-of-the-schemes-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने अधिकारियों से ली ताजा रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने अधिकारियों से ली ताजा रिपोर्ट
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को हमीर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इन विभागों से संबंधित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण और कई अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि यह सभी योजनाएं प्रत्यक्ष रूप से आम लोगों से जुड़ी हुई हैं। इनके क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार नियमित रूप से इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रही है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की आगामी बैठक में भी इनकी रिपोर्ट तलब की जाएगी। इसलिए, सभी संबंधित अधिकारी इन योजनाओं की रिपोर्ट अपडेट रखें। अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई दिक्कत आ रही है तो उसके बारे में फीडबैक भी दें। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न योजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया। बैठक में नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसी टू डीसी चिराग शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।