{"_id":"6a16cfdbfe5ca18a9907f6ce","slug":"video-students-informed-about-cybercrime-and-traffic-rules-at-the-police-school-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डाॅ. विजय मेमोरियल सीनियर स्कूल धर्मपुर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर थाना के एसएचओ विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि आज के समय में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों और युवाओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड और टूफैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने और बिना लाइसेंस वाहन न चलाने की भी सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से साइबर अपराध और कानून से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। सूर्यांश ने पूछा कि साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जा सकता है। इस पर एसएचओ ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।