{"_id":"6a2c1c7f2c897ba0c209510e","slug":"video-cunning-thieves-make-off-with-wheels-from-two-vehicles-in-nahan-citys-rani-ka-bagh-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन शहर के रानी का बाग में दो गाड़ियों के पहिये ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन शहर के रानी का बाग में दो गाड़ियों के पहिये ले उड़े शातिर
नाहन शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामले में शातिरों ने रानी का बाग क्षेत्र में दो गाड़ियों से पहिये उड़ा लिए। एक गाड़ी के चारों पहिये गायब कर दिए, जबकि वहीं पास में खड़ी दूसरी गाड़ी का भी एक पहिया चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों की यह हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। गाड़ियों को ईंटों के सहारे खड़ा किया गया था। जिस गाड़ी के चारों पहिये चोरी हुए हैं, उसके मालिक राकेश कुमार ने बताया कि चोरों की इस हरकत से उन्हें करीब 70 हजार रुपये का भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को सौंप दी है। इससे पहले भी शहर के नया बाजार में दिनदहाड़े दुकान में चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी खूब वायरल हुई थी। इसके अलावा सिंचाई योजनाओं के पंप हाउसों से कीमती मोटर और केबल चोरी होने के मामले भी लगातार पुलिस के पास दर्ज हो रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ ही महीने पहले एक दर्जन के करीब वाहनों से बैटरियां चोरी की घटना भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय गश्त को और अधिक पुख्ता किया जाए। उधर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि वाहनों के पहिये चोरी होने को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।