{"_id":"6a2c0e52713886c1c20ebeda","slug":"video-video-gamata-natha-ma-nahata-yavaka-oura-bcaca-hathasa-ka-aashaka-ka-bca-sarakashha-itajama-natharatha-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोमती नदी में नहाते युवक और बच्चे, हादसे की आशंका के बीच सुरक्षा इंतजाम नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोमती नदी में नहाते युवक और बच्चे, हादसे की आशंका के बीच सुरक्षा इंतजाम नदारद
चौक स्थित कुड़ियाघाट के पास नए लाल पुल के नीचे गोमती नदी में बने अस्थायी बंधे के आसपास युवक और बच्चे नहाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
नदी के जिस हिस्से में पानी रोकने के लिए अस्थायी बांध बनाया गया है, वहां गहराई और जलधारा की स्थिति का सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे और युवक बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के नदी में उतर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार पूर्व में भी गोमती नदी में नहाने के दौरान कई लोग डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो लोगों में पर्याप्त जागरूकता दिखाई दे रही है और न ही संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी रोकथाम के प्रयास नजर आ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि नदी किनारे चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा बैरिकेडिंग और निगरानी की उचित व्यवस्था नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग नदी की ओर रुख करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, चेतावनी संकेत लगाए जाएं और लोगों को नदी में नहाने के खतरों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।
नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।