सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Sand mafia tightened its grip in Datia, tractor seized after five-km chase

MP: पांच किमी तक किया पीछा, पुलिस को देख ट्रैक्टर से कूदा ड्राइवर, फिल्मी स्टाइल में पकड़ी गई अवैध रेत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 01:24 PM IST
Sand mafia tightened its grip in Datia, tractor seized after five-km chase

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस और रेत कंपनी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इंदरगढ़-सेवढ़ा मार्ग पर रात्रि गश्त के दौरान अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस को करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा। घेराबंदी के बाद चालक चलते ट्रैक्टर से कूदकर खेतों की ओर भाग निकला, जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर थरेट थाने में खड़ा करा दिया है।

रात्रि गश्त के दौरान सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए पुलिस लगातार रात्रि गश्त कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार रात थरेट थाना क्षेत्र के चीना बंबा के पास पुलिस और रेत ठेकेदार की फ्लाइंग टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इसी दौरान इंदरगढ़ से सेवढ़ा की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर पर टीम की नजर पड़ी। ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरी हुई थी, जिस पर संदेह होने के बाद पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस का इशारा मिलते ही चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने लगा। इसके बाद पुलिस और फ्लाइंग टीम की गाड़ियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को चारों ओर से घेर लिया।

चलते ट्रैक्टर से कूदकर फरार हुआ चालक

खुद को घिरता देख चालक ने चलते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकला। चालक के कूदते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई और सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध रेत भरी मिली।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हालांकि घटना मंगलवार रात की है, लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में पुलिस की गाड़ियां ट्रैक्टर का पीछा करती दिखाई दे रही हैं। वहीं चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर भगाते हुए नजर आ रहा है। घेराबंदी के बाद उसके चलते ट्रैक्टर से कूदकर भागने का दृश्य भी वीडियो में कैद हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

चालक और मालिक की तलाश जारी

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर थरेट थाने में खड़ा करा दिया है। वाहन के पंजीयन नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर चालक और मालिक की पहचान की जा रही है।

क्या बोले एसडीओपी?

सेवढ़ा एसडीओपी अजय चानना ने बताया कि अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दतिया जिले में सिंध और पहूज नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें लंबे समय से मिलती रही हैं। प्रशासन और पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बावजूद रात के अंधेरे में रेत माफिया सक्रिय रहते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए रात्रि गश्त और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रेत परिवहन के कारण सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: भांग का शृंगार, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से सज गए बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म; जयकारों से गूंजा मंदिर

12 Jun 2026

स्कैप कारोबारी से 10 लाख की ठगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

12 Jun 2026

VIDEO: जसपुर विधायक से मिले बिना गढ़ीनेगी रवाना हो गए चेयरमैन अभिषेक सुखीजा

VIDEO: सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास पर सरपट दौड़े वाहन, सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

12 Jun 2026

क्षतिग्रस्त मकान से 15 लोगों को निकाला सुरक्षित; VIDEO

11 Jun 2026
विज्ञापन

कमलेश के परिजनों से मिलने जा रहे मुकेश साहनी को पुलिस ने रोका; VIDEO

11 Jun 2026

प्रेम प्रसंग में युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे बाद उतरी; VIDEO

11 Jun 2026
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में घर से बुलाकर की थी समासिंह की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

11 Jun 2026

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, VIDEO

11 Jun 2026

विधायक पार्षद संग धरने पर बैठे, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

11 Jun 2026

मुजफ्फरनगर: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

11 Jun 2026

VIDEO: जंगल में मिला युवक का जला हुआ शव, बीते दिन काम के लिए घर से निकला था युवक

11 Jun 2026

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हंगामा

11 Jun 2026

जाजमऊ हाईवे पर धू-धूकर जला डंपर, दो घंटे लगा जाम

11 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले में बाहर झमाझम बारिश, पटेल मंडप में बॉलीवुड नाइट

11 Jun 2026

बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अधिकारियों संग बैठक की, अघोषित कटौती रोकने को कहा

11 Jun 2026

Dehradun: रामदास अठावले ने की प्रेसवार्ता, चुनाव को लेकर जानिए क्या कहा?

11 Jun 2026

कानपुर: बाढ़ से बचाव कार्य का 37वीं वाहिनी पीएसी ने किया अभ्यास

11 Jun 2026

फरीदाबाद में बिजली समस्या से जूझ रहे कई इलाकों के लोग

11 Jun 2026

Dhamtari : एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी हुआ फरार, एसपी ने 4 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी को किया निलंबित

11 Jun 2026

VIDEO: तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

11 Jun 2026

फरीदाबाद में बिजली संकट, लिफ्टों में 45 मिनट तक फंसे रहे बुजुर्ग और बच्चे

11 Jun 2026

लकड़ी के सहारे चल रहा खराब हैंडपंप, गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीण परेशान; VIDEO

11 Jun 2026

राहत शिविर, रेस्क्यू ऑपरेशन और फ्लैश फ्लड का पूर्वाभ्यास; VIDEO

11 Jun 2026

गंगा कटान रोकथाम को लेकर किसानों का धरना जारी, मिट्टी भरी बोरियां डालने पर विरोध; VIDEO

11 Jun 2026

युवक ने जहर खाने से पहले बेटे के साथ बनाई वीडियो, माैत; VIDEO

11 Jun 2026

थाना परिसर में पहुंचकर समर्थकों के साथ जातिगत गाने पर बनाई रील, एसपी ने बैठाई जांच; VIDEO

11 Jun 2026

नौगढ़ में मुख्यमंत्री क्लस्टर आवास योजना का काम शुरू, VIDEO

11 Jun 2026

ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुसार हो, कोई नई परंपरा चालू न हो; VIDEO

11 Jun 2026

कंस वध तक की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भजनों पर झूम उठा पंडाल; VIDEO

11 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed