Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Shiromani Akali Dal SC Wing meeting in Moga; appointment of office-bearers and members.
{"_id":"6a23f08f4ee1abd6e406b370","slug":"video-shiromani-akali-dal-sc-wing-meeting-in-moga-appointment-of-office-bearers-and-members-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में शिरोमणि अकाली दल की एससी विंग की बैठक, पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में शिरोमणि अकाली दल की एससी विंग की बैठक, पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति
शिरोमणि अकाली दल हल्का मोगा के हल्का इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल की अगुवाई में रविवार को मोगा स्थित सन्नी टावर में एससी विंग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हल्का मोगा के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से एससी विंग के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सर्कलों के प्रधान नियुक्त किए गए तथा प्रत्येक क्षेत्र में पांच-पांच सदस्यों की समितियों का गठन किया गया।
इस अवसर पर संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा कि एससी विंग को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया जा रहा है, ताकि गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित की जा सके और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए कार्य करती रही है तथा प्रदेश के विकास और तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। इसी आधार पर पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।