{"_id":"6a191f64ab39b8bce705488d","slug":"video-video-tha-ghata-ka-brasha-sa-mal-rahata-usarahava-ma-ghara-ma-ghasa-pana-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो घंटे की बारिश से मिली राहत, उसरहवा में घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो घंटे की बारिश से मिली राहत, उसरहवा में घरों में घुसा पानी
अंबेडकरनगर जिले में नौतपा के पांचवें दिन शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई बारिश लगभग दो घंटे तक होती रही। लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर अकबरपुर शहर के कई मार्गों पर बारिश का पानी भर गया।
अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 गांधीनगर उसरहवा में जलभराव की समस्या एक फिर सामने आ गई। बारिश के बाद मोहल्ले की गलियों और घरों में पानी भर गया। कई घरों के कमरों तक पानी पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घरेलू सामान भी पानी की चपेट में आ गया। जिले के जलालपुर, आलापुर और बसखारी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। कटेहरी क्षेत्र में हल्की बारिश के बावजूद अन्नावा बाजार में जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के बाद नालियों का निर्माण नहीं कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।