{"_id":"6a190a46af40e1376f02453f","slug":"video-video-anayatarata-hakara-tha-bika-para-palta-payaja-ltha-taraka-tana-yavaka-ka-mata-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलटा प्याज लदा ट्रक, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलटा प्याज लदा ट्रक, तीन युवकों की मौत
अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा राजमार्ग पर गुरुवार देर रात प्याज लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलट गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
हादसा मुंशीगंज क्षेत्र के लोकीपुर गांव के पास रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। जानकारी के अनुसार प्याज लदा ट्रक गौरीगंज से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने चल रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक बगल से गुजर रही दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
दुर्घटना में प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी 16 वर्षीय प्रिंस वर्मा पुत्र श्यामलाल वर्मा और 25 वर्षीय सनी कुमार पुत्र रामदेव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुल्तानपुर निवासी राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। श्रावस्ती निवासी अजीत गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में भर्ती है।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी युवक रिश्तेदार थे और भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। देर रात हुए हादसे से परिवारों में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। ट्रक के नीचे दबे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश चल रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।