{"_id":"6a2bcb350c921ccd720169bf","slug":"video-youth-ends-life-by-jumping-in-front-of-a-train-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान, परिजनों ने जीआरपी के कर्मचारियों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान, परिजनों ने जीआरपी के कर्मचारियों पर लगाया हत्या का आरोप
बुलंदशहर खुर्जा जंक्शन पर बृहस्पतिवार रात एक दुकानदार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने जंक्शन पर तैनात जीआरपी कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से जीआरपी प्रभारी और अन्य कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से कानपुर का रहने वाला था। वह अपने चचेरे भाई सुरेश के साथ खुर्जा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 3-4 पर कैंटीन चलाता था। सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जीआरपी कर्मचारियों ने अमर से पानी की बोतल ली थी।
इसके बाद कर्मचारियों और अमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान अमर प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर कूद गया। इसी दौरान ट्रैक से गुजरी एक ट्रेन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जीआरपी पर आरोप और फरार कर्मचारी
परिजनों का आरोप है कि जीआरपी कर्मचारियों के विवाद के कारण ही अमर ने यह कदम उठाया। आनन-फानन जीआरपी ने अमर के शव को अलीगढ़ में पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। शव भेजने के बाद चौकी पर तैनात प्रभारी और सभी जीआरपी कर्मचारी वहां से फरार हो गए। मामले में खुर्जा जंक्शन जीआरपी प्रभारी अरविंद चौधरी का मोबाइल नंबर बंद मिला। अलीगढ़ जीआरपी प्रभारी ने भी इस विषय पर कोई जवाब नहीं दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।