{"_id":"6a16bc731633ae39a20fb385","slug":"video-tribute-paid-to-dilapidated-electric-pole-unique-protest-in-varanasi-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जर्जर बिजली के खंभे को दी गई श्रद्धांजलि, वाराणसी में अनोखा विरोध; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर बिजली के खंभे को दी गई श्रद्धांजलि, वाराणसी में अनोखा विरोध; VIDEO
करौंदी चौराहे के पास धर्मजीत नगर मेन रोड पर क्षेत्रीय युवा रघुकुल यथार्थ के नेतृत्व में जर्जर बिजली के खंभे को श्रद्धांजलि अर्पित कर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन एवं बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों को नींद से जगाने का प्रयास करते हुए जल्द से जल्द जर्जर खंभे को बदलने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खंभा लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रघुकुल यथार्थ ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द खंभा नहीं बदला गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।इस मौके स्थानीय लोग उपस्थित रहे- वैभव विशेन, भोनु , बद्री प्रसाद, अश्वनी, बृजेश, शिवशंकर, रंजीत उपस्थित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।