{"_id":"6a15c1127ad15e0198094d7d","slug":"video-haridwar-green-kumbh-enthusiasm-among-social-organizations-regarding-green-haridwar-campaign-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रीन कुंभ की दिशा में बढ़ा कदम : हरित हरिद्वार’ अभियान को लेकर सामाजिक संगठनों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन कुंभ की दिशा में बढ़ा कदम : हरित हरिद्वार’ अभियान को लेकर सामाजिक संगठनों में उत्साह
Renu Saklani
Updated Tue, 26 May 2026 09:19 PM IST
Link Copied
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में ‘हरित हरिद्वार’ अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कुंभ क्षेत्र को हरा-भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाना है मेलाधिकारी और एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका की पहल पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों और संस्थाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। मंगलवार को मेला नियंत्रण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने की। बैठक में करीब चार दर्जन स्वयंसेवी और गैरसरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने अभियान की सराहना की और प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिया। मानसून सत्र में बड़े स्तर पर पौधारोपण करने की योजना बनाई गई है।पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा स्वैच्छिक रूप से ली जाए, ताकि अभियान दीर्घकालिक रूप से सफल हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।