{"_id":"6a2415b4ba63929ca201ad71","slug":"video-harish-rawat-appeals-to-party-workers-says-start-preparing-for-mission-2027-now-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत का कार्यकर्ताओं से आह्वान, बोले– मिशन 2027 की तैयारी अभी से करें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत का कार्यकर्ताओं से आह्वान, बोले– मिशन 2027 की तैयारी अभी से करें शुरू
गायत्री जोशी
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:12 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मिशन 2027 की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता के कर कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना होगा और इसके लिए बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को समझें और उन्हें प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने पर जोर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए संगठित एवं समर्पित प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम लोगों की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है और प्रदेश के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों के हितों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रही है। हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास मजबूत करना भी है। इसके लिए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से कांग्रेस आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।