सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump faces bond market challenge as rising rates threaten republicans in midterm elections

बॉन्ड बाजार से ट्रंप को चुनौती: 4.44% से ऊपर पहुंची ब्याज दर, मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पर मंडराया खतरा

एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 02 Jun 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान युद्ध के चलते ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर ब्याज दर 4.44% के पार पहुंचने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस आर्थिक अस्थिरता के कारण होम लोन और ऑटोमोबाइल की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है, जिससे नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। 
 

Donald Trump faces bond market challenge as rising rates threaten republicans in midterm elections
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को ऋण देने को लेकर दुनिया भर में सतर्कता बढ़ रही है। इसके चलते ब्याज दरें इस तरह बढ़ रही हैं कि सामर्थ्य पर दबाव बढ़ रहा है, आर्थिक विकास बाधित हो रहा है व नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक नया संकट पैदा हो रहा है। ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा के दामों में हुई भारी वृद्धि का असर उन बॉन्डों के मूल्य पर भी पड़ा है जिनसे अमेरिकी सरकार वित्त पोषित होती है। ट्रंप के लिए यह बड़ी चुनौती है। 10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर ब्याज दर 4.44% से ऊपर पहुंच गई है, जो फरवरी में युद्ध प्रारंभ से पहले 3.95% थीं।


औसत बंधक दरें 9 माह में शीर्ष पर हैं, जबकि ऑटोमोबाइल की बिक्री घटी है। यह वैश्विक चुनौती है, क्योंकि कई देशों में ब्याज दरें बढ़ी हैं। दुनिया बढ़ती मुद्रास्फीति की संभावना, सरकारी ऋण की स्थिरता पर बढ़ते सवालों और एआई में निवेश में भारी उछाल के अनुरूप खुद को ढाल रही है। ट्रंप ने 1.8 खरब डॉलर के वार्षिक बजट घाटे को कम करने की योजना बताकर अमेरिकियों को भले ही साधने का प्रयास किया लेकिन अर्थशास्त्रियों का कहना है कि घाटे को कम करने के लिए ट्रंप की रणनीतियों से अपेक्षित नतीजों की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय ऋण चुकाने की लागत बढ़ी
ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन में बजट और कर विशेषज्ञ जेसिका रीडल ने कहा, राष्ट्रीय ऋण चुकाने की लागत 2021 से तीन गुना बढ़कर सालाना 1 खरब डॉलर से बढ़ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कर कटौती विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे 10 साल के घाटे में 5 खरब डॉलर की वृद्धि होने की संभावना है और टैरिफ इन लागतों के सिर्फ एक छोटे से हिस्से की भरपाई कर रहे हैं। वह बोले, अगले दशक में घाटा और बढ़ेगा, क्योंकि सामाजिक सुरक्षा की लागत कर राजस्व से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


नीतियां जिम्मेदार
अमेरिकी ट्रेजरी की 10 साल की ब्याज दर मई मध्य में 4.67% तक चढ़ीं और ईरान युद्धविराम पर चर्चा के चलते इसमें गिरावट आई है। ठीक वैसे ही जैसे ट्रंप के कारण 2025 में दरें शुरू में बढ़ी थीं। इसकी जिम्मेदार अमेरिकी नीतियां रहीं।

विशेषज्ञों में चिंता
जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन के दौरान व्हाइट हाउस काउंसिल ऑफ इकोनॉमिक एडवाइजर्स के पूर्व अध्यक्ष ग्लेन हबर्ड को चिंता है कि अमेरिका के पास अब 2008 के आर्थिक संकट या कोरोना वायरस महामारी जैसे आर्थिक संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पहले जैसी उधार लेने की क्षमता नहीं रह गई है। कोलंबिया विवि के बिजनेस स्कूल में प्रोफेसर हबर्ड ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमारे पास इससे निपटने के लिए 2008 या 2020 जैसा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed