सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several died and injured in crash between train and school bus: Belagian officals

Belgium: उत्तरी बेल्जियम में तेज रफ्तार ट्रेन ने स्कूल बस को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत चार की मौत; पांच घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुगेनहाउट (बेल्जियम) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Belgium: उत्तरी बेल्जियम में तेज रफ्तार ट्रेन और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा ब्रसेल्स के पास बुगेनहाउट इलाके में सुबह के व्यस्त समय में लेवल क्रॉसिंग पर हुआ। पढ़िए रिपोर्ट-

several died and injured in crash between train and school bus: Belagian officals
बेल्जियम ट्रेन हादसा - फोटो : एक्स/प्रेस टीवी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरी बेल्जियम में एक बस तेज रफ्तार ट्रेन से टकरा गई। इसमें हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, पांच अन्य बच्चे घायल हुए। अभियोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 


बेल्जियम की रेल ऑपरेटर कंपनी इंफ्रारेल की प्रवक्ता लिसा डि वाइल्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घायल बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा राजधानी ब्रेसेल्स से करीब 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित बुगेनहाउट शहर के पास एक लेवल क्रॉसिंग पर हुआ, जब सुबह का व्यस्त समय था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मरने वालों में मिनी बस का चालक और एक कंडक्टर के साथ दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांचकर्ता चश्मदीदों से पूछताछ कर रहे हैं और आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहे हैं। उन्होंने कहा, हम जो जानते हैं वह यह है कि बैरियर बंद था और लाल बत्ती जल रही थी। 
विज्ञापन
Trending Videos


120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी ट्रेन
प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन क्रॉसिंग के पास आते समय लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी और उसके पास ब्रेक लगाने का समय नहीं था।

ये भी पढ़ें: बकरीद से पहले हमलों पर बिफरा ईरान: खामेनेई बोले-पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना को कहीं पनाह नहीं, बढ़ेगा तनाव?

जांच कर रहे फोरेंसिक विशेषज्ञ
उन्होंने सार्वजनिक प्रसारक आरटीबीएफ को बताया, टक्कर बेहद खौफनाक थी। एसोसिएटेड प्रेस के एक रिपोर्टर के मुताबिक, घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बस उलटी पड़ी थी। फॉरेंसिक विशेषज्ञ सफेद सुरक्षा वर्दी पहनकर और दस्ताने लगाकर मौके की तस्वीरें ले रहे हैं। पास में एक सफेद तंबू लगाया गया है। ट्रेन को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है।

बेल्जियम के गृह मंत्री ने दुख जताया
बेल्जियम के गृह मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस हादसे प दुख जताया और कहा कि स्कूल बस को ट्रेन ने टक्कर मार दी। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed