सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Paper Mill Explosion Chemical Accident Several Workers Killed After Tank Explodes Investigation Launched

US Paper Mill Explosion: वॉशिंगटन पेपर मिल के केमिकल टैंक में हुआ जोरदार धमाका, हादसे में एक की मौत, नौ लापता

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 27 May 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में स्थित एक पेपर और पल्प मिल में केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंक में व्हाइट लिकर नाम का खतरनाक रसायन भरा था। हादसे के बाद दमकल, हाजमैट और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत अभियान कई घंटों तक चला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है...

US Paper Mill Explosion Chemical Accident Several Workers Killed After Tank Explodes Investigation Launched
अमेरिका में पेपर मिल में हादसा - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के वॉशिंगटन में पेपर मिल में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य लोग लापता हैं। अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थानीय समयनुसार मंगलवार सुबह 7.15 बजे घटी, जब प्लांट में मौजूद केमिकल टैंक में विस्फोट हो गया। घटना में प्रभावित लोगों की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक, टैंक में बेहद खतरनाक रसायन भरा हुआ था, जिसके फटने के बाद जहरीली गैस और केमिकल आसपास फैल गया। राहत और बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
यह हादसा लॉन्गव्यू इलाके में स्थित निप्पॉन डायनावेव पैकेजिंग कंपनी की मिल में हुआ। कंपनी और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त बयान में बताया कि एक बड़े केमिकल टैंक में अचानक विस्फोट जैसा दबाव बना और वह अंदर की तरफ धंस गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। हालांकि मरने वालों की सही संख्या अभी जारी नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई लोगों को जहरीली गैस के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Iran-US Tensions: 'भरोसे के लायक नहीं अमेरिका', हमलों पर भड़का ईरान; इंटरनेट बहाली के बीच फिर बढ़ा तनाव
विज्ञापन
Trending Videos


टैंक में कौन सा खतरनाक केमिकल भरा था?
जिस टैंक में हादसा हुआ, उसमें व्हाइट लिकर नाम का केमिकल मिश्रण रखा गया था। यह सोडियम हाइड्रॉक्साइड और सोडियम सल्फाइड जैसे खतरनाक रसायनों से बना होता है। इसका इस्तेमाल लकड़ी को तोड़कर मजबूत कागज बनाने में किया जाता है। यह केमिकल बेहद संक्षारक माना जाता है और शरीर के संपर्क में आने पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यही वजह रही कि हादसे के बाद दमकल विभाग के साथ हाजमैट टीम को भी बुलाना पड़ा। अधिकारियों ने पहले घायलों को डीकंटैमिनेट किया, फिर अस्पताल भेजा।

बचाव अभियान में क्या-क्या हुआ?
लॉन्गव्यू फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी माइक गोरसुच ने इस घटना को “मास कैजुअल्टी सीन” बताया। करीब 40 फायरफाइटर, पैरामेडिक्स और क्षेत्रीय हाजमैट टीम मौके पर पहुंची। घायलों को लॉन्गव्यू और वैंकूवर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के कई घंटे बाद तक राहत और शवों को निकालने का अभियान जारी रहा। प्रशासन ने कहा कि मृतकों की पहचान उनके परिवारों को सूचना देने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी। वहीं मिल के बाहर कई लोग अपने परिजनों की जानकारी के इंतजार में खड़े दिखाई दिए।

कंपनी में कितने लोग काम करते हैं?
निप्पॉन डायनावेव पैकेजिंग कंपनी की यह मिल पेपर, टिश्यू, कप, प्लेट और पैकेजिंग सामग्री बनाती है। यहां करीब एक हजार कर्मचारी काम करते हैं। यह वॉशिंगटन राज्य की बड़ी इंडस्ट्रियल इकाइयों में गिनी जाती है। हादसे के बाद मिल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है। फिर भी पूरे इलाके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

क्या अमेरिका में बढ़ रही हैं केमिकल हादसों की घटनाएं?
इस हादसे ने अमेरिका में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में कैलिफोर्निया में भी एक एयरोस्पेस प्लांट के क्षतिग्रस्त केमिकल टैंक के कारण हजारों लोगों को घर खाली करना पड़ा था। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों से केमिकल फैक्ट्रियों और भारी उद्योगों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ रही है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वॉशिंगटन की इस मिल में टैंक आखिर क्यों फटा और क्या सुरक्षा नियमों में कोई लापरवाही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed