मंगलवार को हुए चुनाव में 92 फीसदी मतदान हुआ था। लेकिन परिणाम की घोषणा मतगणना के बाद बुधवार को की गई। अध्यक्ष पद के लिए दीपक कौशिक ने 754 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रविंद्र मोहन त्रिखा को सिर्फ 277 वोट मिले। इंदरमोहन 638 मत हासिल कर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। वाइस प्रेसिडेंट हनी ठाकुर चुने गए। इसके अलावा सुपरिंटेंडेंट वर्ग से भी दोनों पदों पर भी दीपक कौशिक ग्रुप के उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की।
चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दीपक कौशिक ने बताया कि यह कर्मचारियों की जीत है। पहले भी कर्मचारियों का नेतृत्व कर चुके हैं। अब फिर मौका मिला है। अपने अनुभव को कर्मचारी हित के लिए इस्तेमाल करेंगे। कर्मचारियों की मांगों को पीयू प्रशासन के सामने मजबूती से रखा जाएगा।
विज्ञापन
किसको कितने मिले वोट
पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन पर दीपक कौशिक गुट का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
पद विजेता (वोट) हारने वाले (वोट)
प्रेसिडेंट दीपक कौशिक (754) रविंदर मोहन त्रिखा(277)
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इंदरमोहन (638) राजीव कुमार (275)
वाइस प्रेसिडेंट हनी ठाकुर (659) मंदीप सिंह(341)
जनरल सेक्रेटरी बलजिंदर सिंह (660) राजेश मित्तल (335)
सेक्रेटरी मंजीत सिंह (630) अश्विनी कुमार