एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पहाड़ों से मैदानों में शिफ्ट होंगे पांच फोटोमीट्रिक काउंटर

Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/ऋषिकेश। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार व ऋषिकेश में फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए घंटों लाइन में लगने से निजात दिलाने के लिए इन क्षेत्रों में जल्द रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए जाएंगे। पहाड़ी क्षेत्रों से पांच फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र हटाकर मैदानी भागों में संख्या वृद्धि की जाएगी, जिससे तीर्थयात्रियों को सुविधा मिल सके। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का फोटोमीट्रिक पंजीकरण करने वाली त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी इस बार चारधाम यात्रा मार्गों पर पहाड़ी क्षेत्रों में स्थापित रजिस्ट्रेशन काउंटर कम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के उत्तराखंड रीजनल हेड श्रीनिवास एम. ने बताया कि पहाड़ी हिस्सों में इंटरनेट, बिजली और मोबाइल कनेक्टिविटी कम होने के कारण यात्रियों का फोटोमीट्रिक पंजीकरण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को भी घंटों इंतजार करना होता है। बताया कि अधिकतर यात्री ऋषिकेश, हरिद्वार व अन्य मैदानी क्षेत्रों में स्थापित काउंटरों पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं, जिसके चलते फाटा, सीतापुर, गुप्तकाशी, जानकी चट्टी, अगस्त्यमुनि में गिने- चुने लोग ही फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराते हैं। लिहाजा, इस बार चारधाम यात्रा में उक्त पांच काउंटर को ऋषिकेश, हरिद्वार आदि स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।

यहां होंगे फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के दौरान फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए बीटीसी परिसर स्थित कंपनी के केंद्रीय कार्यालय के प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि श्रद्धालु हरिद्वार रेलवे स्टेशन व होटल राही मोटल, ऋषिकेश में बीटीसी परिसर, हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, दोबाटा, उत्तरकाशी, हीना, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, गोविंदघाट में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें