एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हॉकी मैदान हासिल करने की कसरत शुरू

Ambala Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो पुलिस लाइन मैदान का हॉकी मैदान खेल विभाग के अधीन आ जाएगा। इसके लिए खेल विभाग बातचीत शुरू करेगा। फिलहाल हॉकी का सेंटर इसी मैदान में चल रहा है। ऐसे में उम्मीद बंधी है कि खेल विभाग का अपना हॉकी का मैदान हो सकेगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला भर में खेल विभाग के पास अपना हॉकी का मैदान नहीं है। इसी कारण से खेल विभाग अपना हॉकी कोचिंग सेंटर शहर पुलिस लाइन मैदान में चलाया जा रहा है। लेकिन यहां पर सिर्फ प्रैक्टिस हो पाती है, जबकि अन्य व्यवस्थाएं इससे प्रभावित होती हैं। लेकिन अब इसी को लेकर खेल विभाग थोड़ा सजग होता दिखाई दे रहा है। इस खेल मैदान को विभाग अपने पास रखना चाहता है ताकि यहीं पर सेंटर को और बेहतर रूप दिया जा सके। इससे हॉकी के और बेहतर खिलाड़ी सामने आ सकेंगे। यही नहीं इसी मैदान पर हॉकी के मैच व आयोजन हो सकेंगे।
इसी को लेकर खेल विभाग पुलिस और हुडा से बातचीत करने की तैयारी कर रहा है। खेल विभाग की मानें तो यह मैदान हुडा के अंडर है। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद यदि यह मैदान खेल विभाग को मिल जाता है, तो काफी सुविधा होगी। उम्मीद है कि यह सब कुछ सकारात्मक होगा।
विज्ञापन


‘पुलिस लाइन मैदान के हॉकी ग्राउंड में खेल विभाग का हॉकी सेंटर चल रहा है। इस सेंटर में अभी भी कुछ और व्यवस्थाएं चाहिए। इसी को लेकर खेल विभाग बातचीत कर इसे अपने अधीन करने के लिए बातचीत शुरू करेगा। यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो हॉकी मैदान खेल विभाग के अधीन हो सकता है।’
- मनीराम, डीएसओ अंबाला
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें