एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी से 1.37 लूटे

Ambala Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला/साहा। अंबाला-जगाधरी रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार चार नकाबपोश पेट्रोल पंप के एक सेल्समैन के साथ मारपीट कर उसके पास मौजूद करीब सवा लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गए। सेल्समैन दिनभर पेट्रोल और डीजल की सेल से इकट्ठा हुआ कैश एक बैग में डालकर अपने मैनेजर को देने जा रहा था। बुरी तरह घायल सेल्समैन को छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। उसके सिर पर काफी चोटें आई है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी के सिविल अस्पताल में उपचारधीन घायल साहा निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह अंबाला-जगाधरी रोड पर स्थित जीएस फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेल्समैन काम करता है। यह फिलिंग स्टेशन गुड़गांव में रहने वाले एक व्यक्ति का है। उन्होंने बताया कि वह बाइक पर वीरवार को रोजाना की तरह सेल का कैश इकट्ठा कर साहा में अपने मैनेजर को देने जा रहा था। जैसे ही पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे बढ़ा, दो नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया और पकड़कर सड़क से नीचे उतार लिया और उसे सड़क के नजदीक ही खेतों में ले गए। उन्होंने बताया कि लुटेरों की चुंगल से भागने की कोशिश की लेकिन तभी वहां दो नकाबपोश और पहुंच गए। पीडि़त के अनुसार चारों नकाबपोश युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की। एक युवक ने जोरदार चीज से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद वह बुरी तरह घायल होकर गिर गया। इसके बाद लुटेरे उसे वहीं छोड़कर उसके पास मौजूद 1,37,500 रुपये का बैग लेकर फरार हो गए।
लोगों ने लहूलुहान हालत में सेल्समैन को देखा तो उसकी सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी। इसके बाद युवक को छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पीडि़त के अनुसार चारों लड़कों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, जिस वजह से वह उन्हें पहचान नहीं पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


‘पेट्रोल पंप मालिक को भी सूचना दे दी गई है और इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, छानबीन जारी है, जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।’
- जयप्रकाश दहिया, थाना प्रभारी, साहा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें