एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिरहौल टोल के पास खुला डायवर्जन

Gurgaon Updated Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे के सिरहौल टोल के पास डायवर्जन खुलवाने की मांग को लेकर एंबियंस सोसायटी के लोगों ने बुधवार सुबह टोल पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। किसी तरह उन्हें बस में बिठाकर वहां से हटाया गया। हुडा प्रशासक ने मौके की नजाकत को भांपते हुए डायवर्जन के लिए लगे डिवाइडर हटवा दिए। इससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरहौल टोल के पास डायवर्जन बंद कर दिए जाने से एंबियंस सोसायटी में रहने वालों को दिक्कतें आने से उनमें रोष था। उनकी परेशानी के मद्देनजर हुडा प्रशासक डॉ. प्रवीण कुमार ने दोपहर बारह बजे के बाद से यू-टर्न पर लगे सभी डिवाइडर हटवा दिए। इसके साथ ही एंबियंस मॉल की ओर जाने वाले मार्ग से कुछ डिवाइडर हटवाकर रास्ता बना दिया गया। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद से घर जाने का रास्ता बंद होने से सोसायटी के लोग नाराज चल रहे थे। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये के फ्लैट में रहने की सजा उन्हें मिल रही है। इससे परेशान लोग बुधवार सुबह आठ बजे बैठक करने के बाद डिवाइडर पर एकत्रित हो गए। उन्होंने टोल प्लाजा से निकलकर आने वाले वाहनों को रोक दिया।
सोसायटी के लोगों का आक्रामक रुख देख पुलिस व डीएससी के हाथ-पांव फूल गए। इसकी सूचना डीएलएफ फेस दो व उद्योग विहार थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पहले तो समझाने का प्रयास किया, नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग किया गया। इसके बाद ही वे एक्सप्रेस-वे से हटे। इसके बाद पुलिस ने एक बस में बिठाकर उन्हें वहां से हटाकर सोसायटी के पास छोड़ दिया। टोल पर प्रदर्शन की खबर सुनते ही हुडा प्रशासक प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसीपी ट्रैफिक रवींद्र तोमर और डीएससी के सीईओ मनोज अग्रवाल से बात कर यू-टर्न पर लगे डिवाइडर हटवा दिए। इसके साथ एंबियंस मॉल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे डिवाइडर को हटाकर रास्ता बना दिया गया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए डायवर्जन से घूमकर एंबियंस मॉल की ओर जाने वालों का रांग साइड का चालान भी काटा जा रहा है। हुडा प्रशासक ने बताया कि डायवर्जन पर लगने वाले जाम को देखते हुए डिवाइडर हटाया गया है, जो व्यक्ति उससे होकर एंबियंस मॉल की ओर जाकर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करेगा, ट्रैफिक पुलिस उनका चालान काटेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें