गुड़गांव। नगर निगम के दायरे में आने वाले जय विहार व रतन विहार के निवासियों को अब गंदे पानी की समस्या नहीं रहेगी। इन दोनों एरिया में करीब 29 लाख रुपये की लागत से अगले तीन माह में सीवर लाइन का काम पूरा होगा।
वार्ड नंबर-एक के पार्षद रिषिराज राणा ने रविवार को न्यू पालम विहार के जय विहार व रतन विहार में सीवर की लाइनों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गली में पेयजल की लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। सीवर की लाइन का काम पूरा होने के बाद यहां कंक्रीट की सड़कें बनेंगी। इससे करीब 15 हजार लोगों को फायदा होगा। जल्द ही अन्य गलियों में भी विकास कार्य शुरू कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसमें सड़क, सीवर, पेयजल व सफाई की समस्याएं थीं। इस अवसर पर नगर निगम के जूनियर इंजीनियर सुजान, वेदप्रकाश शर्मा, रामबाबू, आरके दहिया, आकाश यादव, पिंकी, जगदीश यादव, राममेहर फौजी आदि मौजूद थे।