हिसार। नलवा हलके से न्योलीकला निवासी एडवोकेट सब्बल सिंह मलहान को प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव चुना गया है। नवनियुक्त महासचिव ने कांग्रेस भवन में युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों पर विचार किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि युवा वर्ग ही देश में नई क्रांति ला सकता है। बैठक में राम सिंह सरपंच, सुरेंद्र पुनिया, निशान सूरा, संदीप मात्रश्याम, राजेंद्र, देवव्रत, एडवोकेट सुरेंद्र पान्नू, एडवोकेट जयदीप, बलवान सिंह, सुरेंद्र चिडौद व राजकुमार भी मौजूद थे।