एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाजाराें में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Hisar Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। दीपावली की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर के बाजारों में ग्राहकाें की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जमकर मिठाइयाें, फलों व बर्तनाें की खरीददारी की। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल बाजार में तैनात रहा। प्रशासन ने दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है वहीं स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजार थाना रोड पर सदर थाने से लेकर जवाहर चौक तक बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। दोनों ओर तैनात पुलिस कर्मचारी वाहनों को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। इसके अलावा डीएसपी रोड, धर्मशाला रोड, पालिका बाजार व हंस मार्केट की दुकानें भी रंग बिरंगी विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। सोमवार को पटाखों की स्टालों पर भी भारी भीड़ नजर आई। दीपावली पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भारी पुलिस बल बाजारों व शहर के संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहा। दमकल विभाग व स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट किया गया है।

फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल के चिकित्सक डा. ओपी दहमीवाल ने कहा कि दीपावली पर सबसे बड़ी सतर्कता यह होनी चाहिए कि हमें बड़े पटाखें, पाइप व टीन के डिब्बाें में नहीं बजाने चाहिए। छोटे से पटाखे से भी बड़ा हादसा हो सकता है। पटाखाें को दूर से चलाए। बच्चे नीचे मुंह करके पटाखाें को आग न दें। इसके अलावा पानी का टब साथ रखा होना चाहिए। जलने पर ठंडे पानी से झुलसे स्थान को धो लेना चाहिए और उसके बाद घर में रखी बरनाल, मक्खन अथवा टूथपेस्ट लगा सकते है। उन्हाेेंने स्पष्ट किया कि ज्यादा जलने पर पानी नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन

पूजन का मुहूर्त
श्याम मंदिर के पुजारी पंडित गुणानंद के अनुसार दीपावली के दिन मंगलवार को सांय 6.45 से 8.45 तक दीपावली पूजन के लिए विशेष मुहूर्त है। वृषलग्न होने के कारण यह मुहूर्त महत्वपूर्ण है। रात 1.45 से 3.45 तक भी पूजन के लिए समय विशेष महत्व रखता है। इस समय सिंह लग्न होगा। इसके अलावा पूरा दिन पूजा की जा सकती है। उन्हाेंने बताया कि दीपावली पूजन में गणेश, लक्ष्मी व कुबेर की पूजा अति आवश्यक है। इससे धन, मान, समृद्धि व घर में शांति प्राप्त होती है। व्यापारियाें के लिए यह मुहूर्त लाभकारी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें