एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

Hisar Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। गांव एमपी सोत्तर के पास शनिवार सुबह कार की टक्कर से बाइक पर सवार एक कर्मचारी और उसके रिश्तेदार की मौत हो गई। मृतक कर्मचारी रतिया नगरपालिका में कार्यरत था। पुलिस ने दोनाें के शवाें का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनाें को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया की वाल्मीकि कालोनी निवासी पालिका कर्मी जाती राम (47) शनिवार सुबह अपने रिश्तेदार मानसा (पंजाब) निवासी हवा सिंह (45) के साथ बाइक से भूना जा रहा था। गांव चंदोकलां से आगे एमपी सोतर मोड़ पर भूना की ओर से तेजगति से आ रही एक कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जातीराम और हवा सिंह सड़क पर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जातीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांव एमपी सोतर निवासी कृपाल सिंह ने गंभीर रूप से घायल हवा सिंह को राहगीराें की मदद से रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती करवाया, जहां पर चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर रतिया के चेयरपर्सन प्रतिनिधि मदन वाधवा, पार्षद बलदेव ग्रोहा, भाल सिंह और नगरपालिका के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद रतिया के वार्ड नं .17 में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें