एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बकाया भुगतान को घेरेंगे बीडीपीओ कार्यालय

Hisar Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। खेत यूनियन की बैठक में निर्णय लिया गया कि जांडली कलां के मजदूर मनरेगा के तहत किए गए काम के पांच लाख 34 हजार रुपये के बकाया के लिए सात जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय भूना का घेराव करेंगे। इसके साथ ही अनिश्चित कालीन पड़ाव शुरू कर जिला मुख्यालय पर धरना देकर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि बार-बार मांग पत्र देने के बावजूद प्रशासन मजदूरों को पेमेंट दिलाने में रुचि नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के निर्णय के आह्वान पर मनरेगा के दिन और दिहाड़ी बढ़ाने जिसमें साल में 250 दिन का काम और 300 रुपये दिहाड़ी खेत मजदूरों, अन्य गरीबों को रिहायशी प्लाट, राशन वितरण प्रणाली के तहत 14 जरूरी वस्तुएं आधी कीमत पर, 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 35 किलो अनाज प्रत्येक परिवार को उपलब्ध करवाने सहित कई मांगों को लेकर 20-21 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। जिसमें सभी एसडीएम कार्यालयों पर दो दिवसीय पड़ाव डाला जाएगा। बैठक में सीटू के रमेश जांडली, महेंद्र सिंह जागलान, बख्शी राम, मनफूल सिंह, जगदीश चन्द्र, बलदेवा, हवा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें