एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गीतिका पर श्रम मंत्री के बयान से भड़का गुस्सा

Hisar Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिरसा। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण शर्मा द्वारा एयरहोस्टेस गीतिका आत्महत्या प्रकरण में मृतका गीतिका पर दिए बयान को लेकर महिलाओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा और इनोलो के महिला प्रकोष्ठ की नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 दिसंबर को श्री तारा बाबा कुटिया में गीतिका आत्महत्या प्रकरण के मुख्य आरोपी और प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के जन्म दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण शर्मा ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि गोपाल कांडा निर्दोष हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांडा ने गीतिका शर्मा के रूप में एक गलत नौकर रख लिया था। शिवचरण शर्मा का कहना था कि यह केस बड़ा नहीं है और गोपाल कांडा शीघ्र बाहर आ जाएंगे। जन्म दिवस समारोह में मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद गिल्लाखेड़ा ने भी हिस्सा लेते हुए गोपाल कांडा को निर्दोष करार दिया था। गोपाल कांडा इन दिनों गीतिका आत्महत्या मामले में ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।
शिवचरण शर्मा के उक्त बयान पर महिलाओं ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए बयान को निंदनीय करार दिया है। भाजपा महिला मोरचा की प्रदेशाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि एक ओर जहां देश में दुराचारियों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही हैं, वहां एक मंत्री द्वारा ऐसा बयान देना शर्मनाक है। उन्हाेंने कहा कि ऐसे लोगों के कारण ही दुराचारी छूट जाते हैं और ऐसे लोगों के कारण ही महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नारी का सम्मान करते हैं तो एक नारी के प्रति गलत टिप्पणी करने वाले मंत्री से वे तुरंत त्यागपत्र ले लें।
विज्ञापन

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रधान एवं समाज सेवी संस्था वृंदा की संस्थापक कृष्णा फोगाट ने कहा कि एक मंत्री ऐसा सोच सकता है, हैरत की बात है। मामला अदालत में विचाराधीन है, कोर्ट का फैसला आने पर जगजाहिर हो जाएगा कि गोपाल कांडा दोषी है या निर्दोष। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति इस प्रकार की सोच रखने वाले मंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हाेंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त न किया तो इनेलो प्रदेशभर में त्यागपत्र की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। उधर, इनेलो के जिला प्रधान पद्म जैन और रामा लोक कल्याण मंच के संस्थापक आरके भारद्वाज ने भी शिवचरण शर्मा के बयान की कड़ी निंदा करते हुए मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें