एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सवा साल तक युवती का शोषण किया

Hisar Updated Sat, 23 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जींद। क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारों के सहयोग से युवती का लगभग सवा साल तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर दुराचार करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खरड़वाल निवासी सुनील की उनके पड़ोस में रिश्तेदारी है। 01 जनवरी 2012 को उसके परिजन बाहर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर सुनील घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार किया। इसमें सुनील के रिश्तेदार सोनू, रानी और सुदेश ने भी दिया। आरोप है कि सुनील और उसके रिश्तेदारों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सुनील अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए अकसर उसके गांव में आता था और उसके साथ दुराचार करता था। यह सिलसिला लगभग सवा साल से जारी था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव खरड़वाल निवासी सुनील, उसके रिश्तेदार सोनू, रानी और सुदेश के खिलाफ घर में घुसकर दुराचार करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें