जींद। भिवानी रोड स्थित कॉटन मिल में शार्ट सर्किट से शुक्रवार दोपहर बाद अचानक आग भड़क गई। इससे कई क्विंटल रूई जलकर राख हो गई। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये की कॉटन जलकर राख हो गई थी। भिवानी रोड स्थित जय दुर्गा कॉटन मिल के मालिक बीआर जिंदल व हरिओम ने बताया कि दोपहर को करीब ढाई बजे मशीनें चल रही थी। उसी दौरान मोटर की तार में स्पार्किंग से हुए शॉर्ट सर्किट से आग की चिंगारी रूई में जा लगी। काम कर रहे मजदूरों ने अपने स्तर पर आग को काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़कती गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।