जींद। भूतपूर्व सैनिकों ,युद्ध विधवाआें को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलवाने और उनके सामने पेश आने वाली अन्य समस्याआें का समाधान करने के लिए जिला सैनिक बोर्ड परिसर में एक सांझा प्रयास सेल स्थापित कर दिया गया है। यह बात बुधवार को जाट धर्मशाला में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित खुले दरबार में लोगों को संबोधित करते हुए कही। कालिंसन ने कहा कि सैल के स्थापित होने से जिला के सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों को हिसार जाने की जरूरत नहीं पडे़गी।
उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और युद्ध विधवाओं की समस्याआें का समाधान करने के लिए सेना मुख्यालय द्वारा पिछले वर्ष दिसंबर माह सें साझा प्रयास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उनकी शिकायतों के समाधान के लिए सैल में तीन वॉलेंटियर नियुक्त किए गए हैं। जबसे यह सैल स्थापित किया गया है, इस अल्पावधि में 105 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, युद्धविधवाओं व विधवाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मेजर संदीप सिंह पूनिया, सेवानिवृत कर्नल इन्द्र सिंह भारद्वाज, जिला सैनिक बोर्ड से पाल सिंह ,करण सिंह व सेना के कई उच्च अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।