एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गबन के मामले में सरपंच सस्पेंड

Hisar Updated Wed, 10 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त ने हरियाली स्कीम के अंतर्गत लाखों रुपये का गबन करने के आरोप में गांव केलनियां के सरपंच को सस्पेंड कर दिया है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनुभव मेहता ने भी इस बात की पुष्टि की है।सरपंच जयनारायण के खिलाफ पंच देवीलाल ने बीते वर्ष फरवरी में उपायुक्त को शिकायत दी थी, कि सरपंच ने हरियाली स्कीम के तहत 10 लाख 40 हजार रुपये का गबन किया है। इस मामले में बाद में आरोपी सरपंच ने उक्त राशि जमा करवा दी। तब जिला प्रशासन द्वारा सरपंच को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इस मामले में उपायुक्त ने सरपंच से गत 28 जून को निजी सुनवाई की और सोमवार को उसे सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें