फतेहाबाद। यातायात पुलिस ने सोमवार को लापरवाही से स्कूली वैन चलाने वाले चालकाें के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने अनियमिताएं बरतने पर चार स्कूली बसों के चालान काटे। इसके अलावा अन्य कई वाहनाें के भी चालान कि ए। यातायात निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शहर के लालबत्ती चौक, भूना रोड, डीएसपी रोड और पुराना बस स्टेंड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 15 स्कूली बसाें की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चार स्कूली बसाें के चालान काटे गए। कुलदीप सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार जो स्कूल संचालक बसों के लिए तय किए गए नियमों का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनका फोकस नाबालिग वाहन चालकों पर भी रहेगा। उन्होंने बताया कि बच्चे स्कूल आने जाने के लिए अपने दुपहिया वाहनों का प्रयोग करते हैं जिनमें अधिकांश नाबालिग होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि नाबालिग बच्चे वाहन चालते पाए जाते हैं संबंधित वाहन मालिक या बच्चों के माता-पिता के नाम चालान काटा जाएगा।