एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला के बैग को लेकर लुटेरे फरार बैग में थ्ाे 22 हजार रुपये

jind Updated Fri, 05 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

Next Article

 शहर के रानी तालाब के निकट तीन युवक एक महिला से बैग छीनकर फरार हो गए। महिला के बैग में लगभग 22 हजार रुपये की नकदी थी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे। बाद में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन नकदी छीनने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने महिला का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी सुरेश देवी बृहस्पतिवार को डीआरडीए के पास स्थित बैंक से 20 हजार रुपये की नकदी निकालकर बाजार में गई थी। थोड़ी देर के बाद वह साइकिल पर सवार होकर वापस घर की तरफ लौट रही थी। उसने अपने बैग को साइकिल की टोकरी में रख दिया। जब वह रानी तालाब के निकट पहुंची तो इसी दौरान तीन युवक पैदल आए और साइकिल की टोकरी में रखे बैग को लेकर फरार हो गए। महिला सुरेश देवी ने बताया कि बीस हजार रुपये की नकदी तो उसने बैंक से निकाली थी और लगभग दो हजार रुपये पहले से ही बैग में थे। महिला के बैग को छीनने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें