एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एफडीआई से बर्बाद हो जाएंगे छोटे व्यापारी

Palwal Updated Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हथीन। चार अक्टूबर को अनाज मंडी में इनेलो की परिवर्तन रैली इस क्षेत्र की राजनैतिक फिजा को बदलने का कार्य करेगी। इनेलो के वरिष्ठ नेता सुखराम डागर ने गांव मंडकौला में एक सभा में यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों का कांग्रेस सरकार से विश्वास उठ चुका है और अब लोगों ने इस सरकार को चलता करने का मन बना लिया है। उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार को हर मोर्चा पर विफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार गरीब वर्ग की विरोधी है। एक तरफ सरकार एफडीआई को लागू कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर डीजल का मूल्य बढ़ाकर किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि एफडीआई से छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें