एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पलवल में दो नए सेक्टरों का होगा विस्तार

Palwal Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फरीदाबाद। हुडा ने पलवल में दो नए सेक्टरों का विस्तार करने की योजना बनाई है। इसके तहत अब सेक्टर-21 और 12 का निर्माण किया जाएगा। इनमें से सेक्टर-12 में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए हुडा ने 6.5 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद को बसाने के बाद अब हुडा ने पलवल की ओर रुख किया है। इसके तहत सेक्टरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। पलवल में अभी तक हुडा ने सेक्टर दो को ही विकसित किया है। लेकिन अब नई योजना के तहत हुडा सेक्टर 12 व 21 को भी तैयार किया जाएगा। इसके तहत सेक्टर-12 को विकसित करने की प्रक्रिया पर अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। इस सेक्टर में आंतरिक सड़कें बनाने की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। सेक्टर-12 में 12 मीटर, 18 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिस पर लगभग 7 करोड़ 10 लाख रुपये का खर्च होंगे।
हुडा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को सरकार ने दो चरण में मंजूरी देने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रथम चरण की मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें 6 करोड़ 50 लाख रुपये का टेंडर आमंत्रित किया गया है। 6 नवंबर को टेंडर जारी कर सड़कों का निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण करने वाली कंपनी को सड़क बनाने के साथ-साथ तीन वर्ष तक सड़कों को मेंटेन करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

हुडा एक्सईएन एके गुलाटी ने बताया कि पलवल में सेक्टर-12 की आंतरिक सड़कों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 6.50 करोड़ रुपये का टेंडर आमंत्रित किया है। अगले माह से काम शुुरू कर एक वर्ष की डेडलाइन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें